शिवपुरी स्थित शिवमंदिर के जीर्णोद्धार व शिवरात्रि की तैयारी को ले कमिटि की बैठक आयोजित

Updated at : 30 Jan 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
शिवपुरी स्थित शिवमंदिर के जीर्णोद्धार व शिवरात्रि की तैयारी को ले कमिटि की बैठक आयोजित

शहर के शिवपुरी स्थित शिवमंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं आगामी शिवरात्रि पर्व की तैयारी को लेकर गुरुवार को कमिटी की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

बहादुरगंज. शहर के शिवपुरी स्थित शिवमंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं आगामी शिवरात्रि पर्व की तैयारी को लेकर गुरुवार को कमिटी की बैठक आयोजित की गयी. जहां कमिटि ने विचारोपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी 10 फरवरी को मंदिर के भव्य निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ होगा. मौके पर काशी विश्वनाथ के संत – महात्माओं की टोली इस पुनीत अवसर पर पावन भूमि पर पधारेंगी एवं विधिवत मंत्रोचारण के साथ निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया जायेगा. सार्वजनिक शिव मंदिर मेला कमिटी के अध्यक्ष मंटू सिन्हा एवं सचिव भाजपा नेता बरुण सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि पुनीत कार्य के शुभारंभ को लेकर आगे की सभी तैयारी की जा रही है. निर्माण कार्य से संबंधित कमिटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है. सर्वसम्मति से खासकर निर्माण कार्य मद में युवा समाजसेवी राजू शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी गयी है. इससे पहले कमिटी ने आगामी 26 फरवरी को आयोजित महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी पर बिंदुवार चर्चा की. जहां निर्णय लिया कि पर्व के दौरान हर साल की भांति इस बार भी पावन परिसर में संभावित भीड़ को देखते हुए कमिटी कोई कोर कसर छोड़ने के मूड में नहीं है. मौके पर पर्व से एक दिन पहले शिव विवाह को लेकर शिव मंदिर परिसर से भूत पिशाच एवम बाजे – गाजे के साथ भव्य बारात पार्टी निकलेगी एवं भक्तजनों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा. बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह , सत्यनारायण अग्रवाल , नीरज अग्रवाल , गौरव चौधरी , नवीन झा , दिग्विजय सिंह , नगर पार्षद बंटी सिन्हा , नगर भाजपा अध्यक्ष किसलय सिन्हा , जीवन राम , संतोष कुमार , हरेन्द्र सिन्हा , नगर पार्षद राजू हरिजन सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन