ePaper

चिकित्सा शिविर में उपचार कर पशु पालकों को दी दवाई

Updated at : 12 Dec 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
चिकित्सा शिविर में उपचार कर पशु पालकों को दी दवाई

पोठिया प्रखंड के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी के द्वारा शुक्रवार को मोतिहारा हालामाला में 85 वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया

विज्ञापन

पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी के द्वारा शुक्रवार को मोतिहारा हालामाला में 85 वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया. इस दौरान लगभग 18 पशु पालक परिवारों से उनके द्वार पर संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं वैज्ञानिक पशुपालन की तकनीक के बारे में जानकारी दी गई. इस अवसर पर पशु चिकित्सा शिविर में 93 पशुपालकों के 309 छोटे-बड़े जानवरों में विभिन्न प्रकार की बीमारियों जैसे पशुओं में गर्भधारण की समस्या, गर्भ की जांच, पशुओं में चमड़े की बीमारी, खान-पान एवं पाचन की समस्या, कृमि की समस्या, दूध उत्पादन से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का इलाज एवं परामर्श दिया गया. शिविर में बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज-तत्वों तथा कृमिनाशक दवा का निःशुल्क वितरण किया गया. इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ प्राचुर्या बिश्वाल, सहायक प्राध्यापक, पशुपालन प्रबंधन विभाग ने बताया कि किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया. इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है. इस शिविर में पशुपालक लाभान्वित हुए एवं द्वार पर आकर पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया. किसान संवाद के सफल आयोजन पर अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं सभी शिक्षकों एवं कर्मियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन