ePaper

बिहार विधानसभा चुनाव में मीडिया पर निगरानी के लिए एमसीएमसी का गठन

Updated at : 08 Sep 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव में मीडिया पर निगरानी के लिए एमसीएमसी का गठन

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को लेकर बैठक आयोजित किया गया

विज्ञापन

किशनगंज आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को लेकर बैठक आयोजित किया गया. निमित्त उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता की अध्यक्षता में डीआरडीए स्थित कार्यालय वेश्म में मीडिया कोषांग, विडियोग्राफी, साइबर सिक्यूरिटी एवं आईटी कोषांग तथा कम्युनिकेशन प्लान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई. बैठक में सर्वप्रथम एमसीएमसी कोषांग के नोडल पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एमसीएमसी का गठन कर दिया गया है. इस कोषांग का दायित्व प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित सभी प्रचार-प्रसार सामग्री की सतत निगरानी करना है. साथ ही असत्य, भ्रामक अथवा आचार संहिता के प्रतिकूल सामग्रियों के प्रसारण की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना भी इस कोषांग की जिम्मेदारी होगी. स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता से संबंधित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है. जिसका प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से भी किया जाएगा. सभी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा. जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सके. नियंत्रण कक्ष में टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा. उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता ने निर्देश दिया कि सभी कोषांग आपसी समन्वय एवं सहयोग की भावना से कार्य करें, जिससे निर्वाचन कार्यों की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित हो सके. उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियों की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदित्य कुमार सिंह, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी प्रहलाद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन