दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला

दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला
किशनगंज. महिला थाना किशनगंज में दहेज की मांग कर विवाहिता को घर से निकालने के मामले में जीरो एफआइआर दर्ज किया है. एफआइआर की कॉपी कार्रवाई के लिए पूर्णिया पुलिस को भेज दी गयी है. जानकारी के अनुसार टाउन थाना क्षेत्र के ईदगाह टोला पिछला की रहने वाली नाहेदा खातून की शादी 2017 में पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र स्थित मीरटोला गांव निवासी परवेज से हुई थी. आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले महिला को प्रताड़ित करते रहता थे. महिला के मायके में पुश्तैनी जमीन बेचकर दो लाख रुपये व बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे. पीड़िता के द्वारा इंकार किये जाने के बाद ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की व घर से निकाल दिया. घटना के बाद 10 माह से पीड़िता अपने मायके रहती है. पुलिस ने न्याय की गुहार लगायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










