ईद-उल-फितर के पर्व की तैयारी को लेकर बाजारों में उमड़े लोग
Updated at : 15 Mar 2026 7:12 PM (IST)
विज्ञापन

ईद-उल-फितर के पर्व की तैयारी को लेकर बाजारों में उमड़े लोग
विज्ञापन
कपड़े, जूते व फैंसी आइटमों की खरीदारी में दिखी जोरदार भीड़
किशनगंज. पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर को लेकर किशनगंज शहर के बाजारों में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है. जैसे-जैसे पर्व करीब आ रहा है, बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है. शहर के मुख्य बाजारों से लेकर गलियों तक सुबह से देर रात तक चहल-पहल रहती है. कपड़ों के शोरूम व रेडीमेड गार्मेंट की दुकानों में इस समय सबसे अधिक रौनक है, जहां युवा व बुजुर्ग अपने पसंदीदा कुर्ते-पजामे व फैंसी कपड़े खरीद रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि इस बार नए ट्रेंडी डिजाइनों की काफी मांग है. वे ग्राहकों की पसंद के अनुसार तैयारी कर रहे हैं. कपड़ों के साथ ही जूते, टोपी, इत्र व सेवइयों की दुकानों पर भी लोगों का तांता लगा है. भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने में पूरी तरह मुस्तैद है. उत्साह के बीच व्यापारी इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद कर रहे हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




