लेट से पहुंचने पर कई छात्राएं परीक्षा से हुई वंचित, एडीएम से लगायी गुहार

Updated at : 01 Feb 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
लेट से पहुंचने पर कई छात्राएं परीक्षा से हुई वंचित, एडीएम से लगायी गुहार

छात्राओं ने बताया कि एक मिनट लेट से तो कोई पांच मिनट लेट से परीक्षा केंद्र पर पहुंची थी लेकिन उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया.

विज्ञापन

किशनगंज.बिहार में आज से इंटर की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई है.इसी क्रम में सीमावर्ती किशनगंज जिले में परीक्षा देने पहुंची दर्जनों छात्राएं परीक्षा देने से वंचित रह गई. छात्राओं ने बताया कि एक मिनट लेट से तो कोई पांच मिनट लेट से परीक्षा केंद्र पर पहुंची थी लेकिन उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया. शहर के नेशनल हाई स्कूल ,जगरनाथ मध्य विद्यालय पहुंची छात्राओं को महज कुछ ही समय विलंब से पहुंचने पर उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया. छात्राओं ने कहा कि आज बायोलॉजी की परीक्षा थी जिससे वो वंचित रह गई. छात्राओं ने रो -रोकर बताया कि उन्होंने परीक्षा की काफी तैयारी की थी लेकिन अधिकारियों की वजह से उनका साल बर्बाद हो गया. वही जगरनाथ मध्य विद्यालय में अभिभावकों ने काफी हंगामा भी किया लेकिन कोई सुनवाई केंद्र अधीक्षक के द्वारा नहीं की गई.परीक्षा से वंचित रहने पर छात्राएं अभिभावकों के संग जिला पदाधिकारी कार्यालय पहुंची जहां एडीएम से अभिभावक और छात्राओं ने मुलाकात की. अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार पंकज ने कहा कि बोर्ड के द्वारा नियम बनाया गया है कि विलंब से पहुंचने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाए. उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसमें छात्राएं शामिल हो सकती है. वही जिला पदाधिकारी विशाल राज ने कहा कि छात्राओं का साल बर्बाद नहीं हो इसके लिए उन्हें पूरा मौका दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन