पांच लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 20 Aug 2024 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
पांच लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सदर थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति को शराब के साथ बस स्टैँड के समीप रूईधासा ओवरब्रिज के पास गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

किशनगंज.सदर थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति को शराब के साथ बस स्टैँड के समीप रूईधासा ओवरब्रिज के पास गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पकड़े गए आरोपित लाईन पाड़ा निवासी अनूप कुमार दास के पास से लगभग 5 लीटर से अधिक शराब बरामद किया है. सदर थाना के एएलटीएफ प्रभारी रविशंकर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बंगाल से शराब लेकर किशनगंज बस स्टैंड आ रहा है. सूचना मिलते ही एएलटीएफ प्रभारी अपने टीम के साथ बस स्टैंड पहुंचकर व्यक्ति के आने का इंतजार करने लगे. इसी दौरान आरोपित के वहां पहुंचते ही उसे धर दबोचा. आरोपित के बैग से शराब बरामद हुई. शराब बरामद होते ही आरोपित को गिरफ्तार कर सदर थाना लाया गया. मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम ने कुछ माह पूर्व उसके घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा था. इस बार वह सदर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन