ePaper

28 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 24 Sep 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
28 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी से शराब की तस्करी कर वैशाली ले जा रहे एक तस्कर को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गलगलिया उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की देर रात्रि को मद्य निषेध चेकपोस्ट के पास धर दबोचा.

विज्ञापन

गलगलिया. सिलीगुड़ी से शराब की तस्करी कर वैशाली ले जा रहे एक तस्कर को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गलगलिया उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की देर रात्रि को मद्य निषेध चेकपोस्ट के पास धर दबोचा. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात सिलीगुड़ी से पटना जा रही बीआर 06 पीडी 7384 राज ट्रेवल की यात्री बस से 28.5 लीटर विदेशी शराब के एक तस्कर को हिरासत में ले लिया. बता दें कि गलगलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-327 ई स्थित मद्य निषेध चेक पोस्ट पर दैनिक वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. जांच के दौरान आरोपित को पकड़ लिया गया. तस्कर का नाम बबलू कुमार उम्र 22 वर्ष पिता राम बाबू राय पोस्ट थाना फुलाद जिला वैशाली बताया जाता है. इस छापेमारी अभियान में मध्य निषेध प्रभारी अवर निरीक्षक कुंज बिहारी सिंह, सहायक अवर निरीक्षक शंभू कुमार एवं होमगार्ड के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन