महानंदा व कारी कोसी नदी के जलस्तर में दिखी नरमी, गंंगा, बरंडी व कोसी शांत

Updated at : 27 Aug 2020 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
महानंदा व कारी कोसी नदी के जलस्तर में दिखी नरमी, गंंगा, बरंडी व कोसी शांत

कटिहार : महानंदा नदी के जलस्तर में बुधवार को कमी दर्ज की गयी है. जबकि गंगा, बरंडी व कोसी नदी का जलस्तर शांत रहा है. कारी कोसी नदी के जलस्तर में भी कमी दर्ज की गयी है. पिछले छह घंटे के दौरान महानंदा नदी के जलस्तर में सभी स्थानों पर कमी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

कटिहार : महानंदा नदी के जलस्तर में बुधवार को कमी दर्ज की गयी है. जबकि गंगा, बरंडी व कोसी नदी का जलस्तर शांत रहा है. कारी कोसी नदी के जलस्तर में भी कमी दर्ज की गयी है. पिछले छह घंटे के दौरान महानंदा नदी के जलस्तर में सभी स्थानों पर कमी दर्ज की गयी है.

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी का झौआ में बुधवार की सुबह जलस्तर 29.60 मीटर था, जो दोपहर 12 बजे घटकर 29.50 मीटर हो गया. इसी नदी का बहरखाल में जलस्तर 29.37 मीटर था, जो छह घंटे बाद 29.25 मीटर पर हो गया है.

कुर्सेल में बुधवार की सुबह जलस्तर 29.57 मीटर था. दोपहर में यहां का जलस्तर 29.50 मीटर हो गया है. दुर्गापुर में नदी का जलस्तर सुबह में 27.28 मीटर दर्ज किया गया. दोपहर में यहां का जलस्तर 27.27 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर 26.37 मीटर था, जो बुधवार की दोपहर में घटकर 26.33 मीटर हो गया. इस नदी का जलस्तर आजमनगर में 28.55 मीटर था, जो दोपहर में 28.45 मीटर हो गया है. धबोल में इस नदी का जलस्तर बुधवार सुबह 28.08 मीटर था, छह घंटे बाद दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 27.98 मीटर पर हो गया.

गंगा, बरंडी व कोसी नदी रही शांत : गंगा, बरंडी व कोसी नदी का जलस्तर बुधवार को शांत रहा. जबकि कारी कोसी नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गयी है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार गंगा नदी का रामायणपुर में बुधवार की सुबह जलस्तर 27.47 मीटर दर्ज किया गया. दोपहर में यहां का जलस्तर 27.47 मीटर ही रहा है.

इसी नदी का काढ़ागोला घाट पर भी जलस्तर में स्थिर रहा. यहां का जलस्तर 30.08 मीटर दर्ज किया गया था, छह घंटे बाद बुधवार दोपहर में जलस्तर 30.08 मीटर ही रहा. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच-31 के डूमर में 31.06 मीटर दर्ज किया गया. जबकि बुधवार की दोपहर में जलस्तर 31.06 मीटर ही रहा है.

कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर बुधवार की सुबह 30.57 मीटर दर्ज किया गया. छह घंटे बाद दोपहर में यहां का जलस्तर 30.57 मीटर ही रहा. कारी कोसी नदी का जलस्तर सुबह में 28.16 मीटर दर्ज किया गया है. छह घंटे बाद बुधवार की दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 28.13 मीटर हो गया.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन