पोठिया में धूमधाम के साथ की गयी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा भक्तिभाव के साथ प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग स्थान,
पोठिया.पोठिया प्रखंड क्षेत्र अलग-अलग जगहों पर बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ भगवान विश��वकर्मा पूजा की गयी. देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा भक्तिभाव के साथ प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग स्थान, चौक-चौराहों और निजी मशीनरी दुकानों में भव्य पंडाल बनाकर प्रतिमा स्थापित की गई. पोठिया थाना परिसर, विद्युत पावर हाउस पोठिया, छत्तरगच्छ पावर हाउस, पोठिया चौक, तैयबपुर देवी चौक पोठिया कॉलोनी सहित वाहन मालिकों, छोटे बड़े कारखानों में विधिवत रूप से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गयी. वहीं बुधवार शाम प्रखंड क्षेत्र के कई गांव सहित अन्य कई स्थानों पर पूजा समापन किया गया.इस मौके पर पोठिया पावर सब स्टेशन मे कांग्रेस विधायक इज़हारुल हक़,स्टेशन जेएई, रिजवान आलम,सुफियान,कर्मी शिवम कुमार, मो0 सहवाज़,मो सलमान,मंजूर, आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










