Road Accident: किशनगंज के पोठिया में बुझ गया दो घरों का चिराग, सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

Updated:
विज्ञापन
Road Accident in Kishanganj

Road Accident in Kishanganj

Road Accident: किशनगंज जिले के पोठिया-इस्लामपुर मुख्यपथ स्थित डोंगरा गांव के समीप सोमवार को एक ई-रिक्शा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृतक की पहचान आलोक लकरा 21 वर्ष और शिबू लकरा 25 वर्ष के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Road Accident: किशनगंज में भीषण हादसा हुआ है. पोठिया-इस्लामपुर मुख्यपथ पर दो युवकों की मौत हो गयी है. दोनों युवक पोठिया थाना क्षेत्र के टीपीझाड़ी आदिवासी टोला के रहने वाले थे. घटना सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे की बताई जा रही है. दोनों युवक पेशे से राजमिस्त्री थे. मृतक दोनों युवक काम के सिलसिले में पोठिया के रास्ते नौकट्टा गांव गए थे. जहां तेज बारिश होने के कारण काम नहीं हो सका और दोनों युवक बारिश कम होते ही बाइक से वापस अपने घर टीपीझाड़ी लौट रहे थे. इसी दौरान डोंगरा गांव पार करते ही ई-रिक्शा से टक्कर हो गयी और दोनों युवक पक्की सड़क पर गिर गए. पक्की सड़क पर गिरने से दोनों युवकों का सिर फट कर खून बहने लगा.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा सदर अस्पताल

दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर मदद के पहुंचे. लेकिन तबतक आलोक लकरा पिता पुणो लकरा दम तोड़ चुका था. वहीं दूसरा युवक शिबू लकरा पिता स्व महेंद्र लकरा बुरी तरह जख्मी था. जिसे ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए इस्लामपुर अस्पताल ले जाया गया. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की सूचना पोठिया थाना को मिलते ही थानाध्यक्ष अंजय अमन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क से शव को कब्जे में लेकर पंचनामा लिखने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

मौत की खबर से पूरे गांव में पसरा सन्नाटा

मौके से पुलिस ने मृतक का एक बाइक एवं ई-रिक्शा को जब्त किया है. इधर परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शव को देखकर विलाप करने लगे. टीपीझाड़ी गांव में अचानक दो घरों में मातम से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है. इस घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि आलोक लकरा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. वहीं दूसरा युवक शिबू की मौत इलाज के दौरान इस्लामपुर अस्पताल में हो गयी है, जिसका पोस्टमार्टम इस्लामपुर में कराया जा रहा. दोनों शव परिजनों को सौप दिए जाएंगे. पुलिस अग्रोतर कार्रवाई में जुटी है.

Also Read: Bihar Crime: कैमूर के बधार में शव मिलने पर मचा हड़कंप, गला दबाकर हत्या करने की आशंका

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन