वीर शिवाजी सेना ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

Updated:
विज्ञापन

फोटो- किशनगंज शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा | Prabhat Khabar Network

किशनगंज में स्वतंत्रता दिवस पर वीर शिवाजी सेना ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। स्कूली बच्चों और युवाओं ने देशभक्ति के साथ इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन

Tiranga Yatra: किशनगंज. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत वीर शिवाजी सेना द्वारा शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. यात्रा का शुभारंभ डे-मार्केट स्थित मातृ मंदिर से हुआ और विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए मनोरंजन क्लब में इसका समापन किया गया.

दीप प्रज्वलित कर हुआ यात्रा का शुभारंभ

तिरंगा यात्रा का विधिवत शुभारंभ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिशिर कुमार दास ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए. पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा.

तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network
तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network

भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए. राष्ट्रीय ध्वज के साथ शहर की सड़कों से गुजरती यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया.

स्कूली बच्चों और युवाओं ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में वीर शिवाजी सेना के अध्यक्ष सुमित कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे. शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे बच्चों और युवाओं का उत्साह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा.

हर घर तिरंगा का दिया संदेश

Tiranga Yatra: आयोजन के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया गया. आयोजन में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया.

Also Read: बिहार में 500 करोड़ की लागत से बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, BCCI कराएगा निर्माण, CM सम्राट ने बताया


विज्ञापन
Rahul Kumar

लेखक के बारे में

By Rahul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन