केसरिया रंग में रंगा किशनगंज, रामनवमी पर भव्य जुलूस की तैयारी पूरी
Updated at : 24 Mar 2026 8:58 PM (IST)
विज्ञापन

केसरिया रंग में रंगा किशनगंज, रामनवमी पर भव्य जुलूस की तैयारी पूरी
विज्ञापन
गांधी चौक बना आकर्षण का केंद्र, रुईधासा से शुरू होकर गौशाला में होगा जुलूस का समापन
किशनगंज. रामनवमी के पावन अवसर पर निकलने वाले ऐतिहासिक जुलूस को लेकर जिले में पूरी तैयारी कर ली गयी है. 26 मार्च को निकलने वाले इस भव्य जुलूस के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं और शहर की प्रमुख सड़कों को केसरिया झंडों व तोरण द्वारों से पाट दिया गया है.भगवामय हुआ शहर, गांधी चौक पर विशेष सजावट
शहर की हृदय स्थली गांधी चौक इस बार आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है. पूरे चौक को केसरिया रंग के भव्य पंडाल व झंडों से सजाया गया है, साथ ही रात के समय के लिए दूधिया व रंगीन लाइटिंग की नयी व्यवस्था की गयी है. गांधी चौक से लेकर डेमार्केट, धर्मगंज, लाइन, मिलन पल्ली और सुभाष पल्ली सहित शहर के हर कोने में केसरिया पताकाएं लहरा रही हैं. इस बार का उत्साह देखते ही बन रहा है और पूरा शहर भक्ति के रंग में सराबोर हो गया है.बाजारों में उमड़ी भीड़, पूजन सामग्री की भारी मांग
नवरात्र के समापन व रामनवमी के आगमन को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है. फल पट्टी, धर्मशाला रोड, नेमचंद रोड व डेमार्केट में पूजन सामग्री व महावीरी पताका खरीदने वालों की भारी भीड़ जुटी रही. रामनवमी के दिन घरों के बाहर धार्मिक पताका लगाने की परंपरा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों में भी एक नयी तेजी आयी है.जुलूस का विस्तृत रूट चार्ट
आयोजन समिति द्वारा जुलूस का रूट चार्ट जारी कर दिया गया है. भव्य जुलूस रुईधासा ग्राउंड से प्रारंभ होकर रुईधासा ग्राउंड से डेमार्केट, हॉस्पिटल रोड और गांधी चौक, गांधी चौक से भगतटोली, सौदागरपट्टी, फल चौक और चांदनी चौक, पुनः नीमचंद रोड होते हुए गांधी चौक, महावीर मार्ग और लक्ष्मी नारायण मंदिर रोड, धर्मशाला रोड, कैलटैक्स चौक, धर्मगंज चौक और सरदार गोपाल स्कूल, विनय आर्ट्स चौक व एमजीएम रोड होते हुए भूतनाथ गौशाला में समापन होगा.सफलता आयोजन के लिए जुटे कार्यकर्ता
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक मनोज गट्टानी, मिक्की साहा, बजरंग दल के सुनील तिवारी, भाजपा नेता सुशांत गोप, अंकित कौशिक सहित विजय रंजन देव, अरविंद मंडल, विक्रम कुमार, राकेश कमती, सौरभ सिंह, छोटू पासवान और अन्य कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन द्वारा नयी रूपरेखा तैयार की गयी है ताकि शांतिपूर्ण ढंग से पर्व संपन्न हो सके. इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक मनोज गट्टानी, मिक्की साहा, बजरंग दल के सुनील तिवारी, भाजपा नेता सुशांत गोप, अंकित कौशिक सहित विजय रंजन देव, अरविंद मंडल, विक्रम कुमार, राकेश कमती, सौरभ सिंह, छोटू पासवान और अन्य कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




