किशनगंज डीएम का बड़ा आदेश, 31 जनवरी तक बनाएं अपार कार्ड, लापरवाही पर नपेंगे हेडमास्टर

जिलाधिकारी (DM) विशाल राज
Kishanganj DM: किशनगंज में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. डीएम विशाल राज ने साफ कर दिया है कि स्कूलों में पढ़ाई की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होगा.
Kishanganj DM: किशनगंज जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी (DM) विशाल राज ने सख्त कदम उठाए हैं. गुरुवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने साफ कहा कि अब पढ़ाई की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होगा. खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों और हेडमास्टरों पर कार्रवाई की जाएगी.
निपुण बिहार की होगी नियमित जांच
डीएम ने निपुण बिहार योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई होनी चाहिए. इसके लिए जिला स्तर पर एक विशेष टीम बनाई जाएगी, जो स्कूलों की जांच करेगी. जिन स्कूलों का प्रदर्शन खराब मिलेगा, उनके हेडमास्टरों से जवाब मांगा जाएगा और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई होगी.
31 जनवरी तक बनेंगे अपार कार्ड
डीएम ने निर्देश दिया कि जिन छात्रों का आधार कार्ड बन चुका है, उनका अपार कार्ड हर हाल में 31 जनवरी 2026 तक बना लिया जाए. साथ ही पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के छूटे आवेदनों को स्कूल स्तर पर दो दिन के भीतर जांच कर आगे भेजने को कहा गया है.
एक महीने में खर्च होगा स्कूलों का बजट
स्कूलों, बीआरसी और सीआरसी को मिली कंपोजिट ग्रांट और अन्य राशि को एक महीने के अंदर नियम के अनुसार खर्च करने का आदेश दिया गया है. जिन स्कूलों में आंगनबाड़ी केंद्र हैं, वहां भी विकास के काम एक महीने में पूरा करने को कहा गया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
50 प्रतिशत स्कूलों में बनेगी पोषण वाटिका
मध्याह्न भोजन को और पौष्टिक बनाने के लिए डीएम ने निर्देश दिया कि जिले के कम से कम 50 प्रतिशत स्कूलों में पोषण वाटिका बनाई जाए और उसकी नियमित देखरेख हो. लंबित स्कूल भवन और अन्य निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने और भुगतान से जुड़े प्रस्ताव समय पर भेजने का निर्देश दिया गया है. बैठक में शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 27 लाख छात्रों को होगा सीधा फायदा, सरकार खर्च करेगी 519 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




