बिहार दिवस पर सांस्कृतिक छटा से सराबोर हुआ खगड़ा स्टेडियम

Updated at : 22 Mar 2026 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार दिवस पर सांस्कृतिक छटा से सराबोर हुआ खगड़ा स्टेडियम

बिहार दिवस पर सांस्कृतिक छटा से सराबोर हुआ खगड़ा स्टेडियम

विज्ञापन

बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी रही खास

किशनगंज. बिहार दिवस के गौरवशाली अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा शहर के ऐतिहासिक खगड़ा स्थित शहीद अशफाक उल्लाह खां स्टेडियम में एक भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी विशाल राज एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान शांति व प्रगति के प्रतीक स्वरूप आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए, जिससे पूरा वातावरण उत्सव के रंग में रंग गया. समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने स्टेडियम परिसर में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का सघन निरीक्षण किया. उन्होंने स्टॉलों के माध्यम से जिले में चल रही कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति व उपलब्धियों की जानकारी ली. डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित करें.

स्कूली बच्चों ने बिखेरे लोक संस्कृति के रंग

सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियां रहीं. नन्हे कलाकारों ने एक से बढ़कर एक लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत व प्रेरणादायक नाटकों के जरिए बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया. बच्चों के हुनर व मंच पर उनके आत्मविश्वास ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

प्रशासनिक अमले की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर उपविकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, डीएसपी मुख्यालय अशोक कुमार सहित जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे. सभी वक्ताओं ने बिहार दिवस की बधाई देते हुए जिले के विकास में जनभागीदारी का आह्वान किया. कार्यक्रम ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि लोगों को प्रदेश के गौरवशाली इतिहास व उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक भी किया.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन