सीमा पर अवैध गतिविधियों पर रखें नजर, गश्त हो तेज

Updated:
विज्ञापन
सीमा पर अवैध गतिविधियों पर रखें नजर, गश्त हो तेज

एसएसबी 41वीं बटालियन भातगांव बीओपी के निरीक्षक और नेपाल एपीएफ बीच मंगलवार को एक समन्वय समिति की बैठक की गयी

विज्ञापन

गलगलिया थानाध्यक्ष, एसएसबी बीओपी निरीक्षक व एपीएफ के बीच समन्वय समिति की बैठक

गलगलिया.

गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार व भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात एसएसबी 41वीं बटालियन भातगांव बीओपी के निरीक्षक और नेपाल एपीएफ बीच मंगलवार को एक समन्वय समिति की बैठक की गयी. गलगलिया थाना भातगांव 41 बटालियन एसएसबी कैम्प भातगांव में बैठक की अध्यक्षता गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने की. इस दौरान मुख्य रूप से सीमांत क्षेत्र में अवैध गतिवधि, असामाजिक तत्वों, तस्करों, अवैध शराब कारोबारियों सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संयुक्त गश्त करने की बातचीत की गई. जिसमें असामाजिक तत्वों, आपराधिक गतिविधियों, शराब कारोबारियों व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सघन तलाशी अभियान सहित नो मैंस लैंड पर संयुक्त रूप से गश्त किया जाना आदि बातें गलगलिया थानाध्यक्ष ने बताई. सीमांत इलाकों में गलगलिया पुलिस व एसएसबी 41वीं बटालियन के जवान अपनी पैनी निगाह बनाई हुई है. बैठक में उपस्थित एसएसबी 41वीं बटालियन भातगांव बीओपी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने सहित पुलिस व एसएसबी जवान संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त करने की बात कही. नेपाल एपीएफ की ओर से हर संभव मदद करने की बात कही गई बैठक में मुख्य रूप से नेपाल एपीएफ के अधिकारी एसएसबी 41वीं बटालियन बीओपी कमांडेंट, गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार, कस्टम अधीक्षक संतोष सिंह, कस्टम इंस्पेक्टर लोकेश नरेंद्र मीणा सहित एसएसबी के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन