ePaper

संयुक्त महिला मोर्चा का 4 सितंबर को बिहार बंद

Updated at : 02 Sep 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
संयुक्त महिला मोर्चा का 4 सितंबर को बिहार बंद

बिहार की धरती माँ, बहन को अपमानित करने वालों को नहीं छोड़ेगी

विज्ञापन

किशनगंज एनडीए के घटक दलों के संयुक्त महिला मोर्चा ने 4 सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है. यह बंद राजद – कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ को गाली दिए जाने के खिलाफ किया जा रहा है. वरीय भाजपा नेता सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुशांत गोप ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस बंद का उद्देश्य इस घटना का प्रतिकार करना है. उन्होंने कहा कि बिहार की धरती माँ, बहन को अपमानित करने वालों को नहीं छोड़ेगी और उसका जवाब देगी. 4 सितंबर को एनडीए महिला मोर्चा की महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी. वरीय भाजपा नेता सुशांत गोप ने कहा कि यह महिलाओं के अपमान की बात है और इस कारण बिहार में यह पहली बार है कि महिला मोर्चा बंद कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाएगी. उन्होंने कहा कि किसी की भी माँ, माँ होती है और हम लोग सभी की मा का सम्मान करते हैं. बिहार बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगा. आपातकालीन सेवाएं बंद से मुक्त रहेंगी और रेल सेवा भी मुक्त रखी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन