ePaper

इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस, एसएसबी व नेपाल आर्म्स पुलिस की संयुक्त गश्त

Updated at : 13 Dec 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस, एसएसबी व नेपाल आर्म्स पुलिस की संयुक्त गश्त

इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस, एसएसबी व नेपाल आर्म्स पुलिस की संयुक्त गश्त

विज्ञापन

गलगलिया. इंडो- नेपाल सीमा स्थित गलगलिया से सटे कुर्लीकोट थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार में 19 वाहिनी कुर्लीकोट कंपनी के अधिकारियों व नेपाल के आर्म्स पुलिस फोर्स के अधिकारी के द्वारा सीमा पर तस्करी व घुसपैठ रोकने के उद्देश्य से रविवार की सुबह पेट्रोलिंग की गयी. एसएसबी की से मिली जानकारी के अनुसार इंडो-नेपाल सीमा पर दोनों ओर से सीमा पर गश्त बढ़ा दी गयी है. सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान काफी चौकस नजर आ रहे हैं. उसी कड़ी में सीमा पर हर एक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के उद्देश्य से शनिवार की सुबह नेपाल आर्म्ड फोर्स के जवानों के साथ इंडो नेपाल सीमा स्थित कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में एसएसबी की 19 वीं बटालियन कुर्लीकोट कंपनी के जवानों व कुर्लीकोट थाना के पुलिस ने संयुक्त पेट्रोलिंग की. दोनों सीमाओं के बीच की सयुंक्त पैदल पेट्रोलिंग की जो शाम तक चली. संयुक्त गश्ती पेट्रोलिंग टीम ने नोमेंसलैंड पर मौजूद पीलरों का निरीक्षण किया. सरहद के पगडंडियों के रास्ते कोई नेपाली नागरिक भारत व भारतीय नागरिक नेपाल ना जा सके. इसके लिए भी किया क्योंकि लोगों को इस बात का डर सता रहा है. कुर्लीकोट थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पेट्रोलिंग का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के जवानों के बीच आपसी भाईचारा के साथ दोनों देशों के बीच हो रहे अवैध गतिविधियां तस्करी घुसपैठिए को रोकने के लिए की गई सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं .उन्होंने कहा इसके अतिरिक्त आसपास के क्षेत्रों में भी एसएसबी और स्थानीय पुलिस की सहायता से पेट्रोलिंग लगातार जारी रहेगी पगडंडियों की भी निगहबानी की जा रही है. सीमा की कड़ी निगरानी हो रही है जिससे की कोई आपराधिक तत्व हमारी सीमा पर घुसपैठ न कर सके. इस पेट्रोलिंग के दौरान सयुंक्त टीम ने नेपाल आर्म्स कुर्लीकोट थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार और 19वीं बटालियन कुर्लीकोट के इंचार्ज और जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन