जीविका निधि शुभारंभ कार्यक्रम में किशनगंज की जीविका दीदियों ने लिया भाग
Updated at : 02 Sep 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन

सात प्रखंड मुख्यालय में जीविका दीदियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लिया.
विज्ञापन
किशनगंज
किशनगंज जिले में जीविका दीदियों ने बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लि. के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया.जीविका दीदियों ने लिया भाग
किशनगंज के सम्राट अशोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी विशाल राज, डीपीएम जीविका अनुराधा चंद्रा एवं जिला प्रशासन एवं जीविका के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे. सभी सात प्रखंड मुख्यालय में जीविका दीदियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लिया.जीविका निधि का महत्व
जीविका निधि के शुभारंभ से व्यावसायिक बैंकों पर निर्भरता कम होगी. ग्रामीण, शहरी जीविका दीदियों को स्वरोजगार के लिए सुलभ ऋण उपलब्ध हो सकेगा. ऋण की उपलब्धता से पूँजी का प्रवाह बढ़ेगा. स्वरोजगार के साधन विकसित हो सकेंगे. रोजगार – स्वरोजगार बढ़ेगा.किशनगंज जिले में जीविका दीदियों की संख्या
किशनगंज जिला में बीस हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह से लगभग दो लाख तीस हजार से अधिक दीदियां जुड़ी हुई हैं. इन जीविका दीदियों को जीविका निधि की शुरुआत से लाभ मिलेगा. जीविका निधि के माध्यम से महिलाओं को सुगमता से ऋण उपलब्ध हो सकेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




