बांग्ला सावन माह की अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन

Jal Abhishek on the last Monday of Bangla Sawan month
विज्ञापन
ठाकुरगंज
ठाकुरगंज के प्रसिद्ध हरगौरी मंदिर में बांग्ला सावन माह के अंतिम सोमवारी को बड़ी संख्या में आए हजारों शिवभक्त जलाभिषेक करने पहुंचे. इस रोज महादेव के भक्तों ने जहां हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए भगवान शिवजी का जलाभिषेक किया वहीं उन्हें प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र, दही, घी व चावल सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की. पौराणिक मान्यता है कि शिवजी औघड़दानी हैं. निरंतर प्रसन्न मुद्रा में स्थित होकर अपने भक्तों को प्रसन्नता प्रदान करते हैं. स्वयं ब्रह्मा एवं विष्णु भी इनके गुणों का गुणगान करते नहीं थकते हैं. शिव निराकार एवं साकार का संयुक्त रूप हैं. अर्धनारीश्वर हैं. ऐसे बाबा का जहां निवास हो, वहां स्वभाविक रूप से सभी शक्तियां स्वत: आ जाती हैं. शिव को जल प्रिय है. इसीलिए तो उनके जटा में सदैव गंगा मैया का निवास होने की मान्यता है. वहीं बंगला तिथि के अनुसार आज पड़े सावन के अंतिम सोमवार को भी बंगलाभाषियों की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ी. देर शाम तक भक्त हरगौरी की प्रतिमा पर जलार्पण करते रहे.बंगला पंचांग में 18 जुलाई से हुई थी सावन की शुरुआत
बताते चले बंगला पंचांग के अनुसार 18 जुलाई से सावन की शुरुआत हुई थी. पंडित जयंतो गांगुली के अनुसार, 17 अगस्त को मनसा पूजा के साथ सावन मास की पूर्णाहुति की जाती है. पंडित गांगुली ने बताया कि बांग्ला सावन में विशेषकर सोमवार को व्रत रखा जाता है. इस अवधि में श्रद्धालु भोलेनाथ की विधिपूर्वक आराधना, रुद्राभिषेक और विशेष अनुष्ठान करते हैं. मंदिरों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










