पंचायती राज संचालित योजनाओं की जांच जारी

.जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला के आदेशालोक में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पंचायती राज द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जांच कराई जा रही है
किशनगंज.जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला के आदेशालोक में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पंचायती राज द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जांच कराई जा रही है. जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह उनकी प्राथमिकता है. किसी भी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी . यह जांच कार्य नियमित रूप से कराई जाएगी. इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी एवं अभियंताओं की टीम बनाकर जांच कराई जा रही है. जांच दल को निर्देश दिया गया है कि पंचायतों में संचालित सभी योजनाओं की जांच कर जांच प्रतिवेदन उसी दिन प्रस्तुत किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




