अंतर्राष्ट्रीय सनानत सेवा ट्रस्ट की बैठक आयोजित

Updated:
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय सनानत सेवा ट्रस्ट की बैठक आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय सनातन सेवा ट्रस्ट बिहार प्रदेश समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में किशनगंज जिला इकाई की विस्तार हेतु रोल बाग काली मंदिर परिसर में संपन्न हुई.

विज्ञापन

किशनगंज. अंतर्राष्ट्रीय सनातन सेवा ट्रस्ट बिहार प्रदेश समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में किशनगंज जिला इकाई की विस्तार हेतु रोल बाग काली मंदिर परिसर में संपन्न हुई. बुधवार को आयोजित बैठक का उद्देश्य संपूर्ण बिहार में इकाई की विस्तार हेतु प्रवास एवं कार्यक्रम तय करना है. इसे लेकर बैठक में चर्चा की गयी और कई निर्णय लिए गए. इस बाबत जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुशांत गोप ने बताया कि बिहार के अंतिम छोर एवं नॉर्थ ईस्ट के प्रवेश द्वार किशनगंज में वैदिक सनातन शिक्षा हेतु गुरुकुलम की स्थापना करना भी शामिल है. उन्होंने बताया कि जिला इकाई हेतु अंतर्राष्ट्रीय सनातन सेवा ट्रस्ट की कमेटी गठित करना एवं अयोध्या की धरती पर 14 मई गुरुकुलम शिलान्यास कार्यक्रम में संपूर्ण बिहार से जिला इकाई के सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करना है. बैठक में प्रदेश महामंत्री अरविंद मंडल, सचिव विजय देव, कोषाध्यक्ष पंकज मिश्रा शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन