ePaper

205 ग्राम मादक पदार्थ के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

Updated at : 31 Dec 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
205 ग्राम मादक पदार्थ के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

गलगलिया थाना पुलिस और एसएसबी को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है

विज्ञापन

गलगलिया गलगलिया थाना पुलिस और एसएसबी को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है. पति-पत्नी को 205 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गलगलिया बालूबारी के समीप से गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के विरूद्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बुधवार को एसपी सागर कुमार को गुप्त सूचना मिली कि एनएच 327 ई बालूबाड़ी चौक, किशनगंज के समीप मालदा (पश्चिम बंगाल) से ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ की डिलीवरी की जाने वाली है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने त्वरित कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-टू मंगलेश कुमार के नेतृत्व में प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई के लिए गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार एवं एसएसबी भातगांव के सहयोग से एक संयुक्त छापेमारी दल का गठन किया गया. गठित टीम के द्वारा चिन्हित स्थान पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान दो संदिग्ध को मौके से पकड़ा गया, जिसके पास से लगभग 205 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया. इसके अतिरिक्त उक्त व्यक्तियों के पास से 01 स्कूटी, 04 मोबाइल फोन एवं 6,745 रुपये भी जब्त की गई. इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रत्तर कारवाई की जा रही है. गिरफ्तार आरोपित सोमरुल पिता अमीरुद्दीन एवं जतीमा खातून पत्नी असराफुल दोनों ग्राम कछुबाड़ी हाट, विधाननगर, पश्चिम बंगाल का निवासी बताया जाता है. छापेमारी टीम में एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह, गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार, एएसआई छबीला हजारा , सशस्त्र बल गलगलिया थाना. एसएसबी भातगांव के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन