महिला ने पति व ससुराल वालों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

महिला ने पति व ससुराल वालों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
टेढ़ागाछ. जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र की एक विवाहिता महिला ने पति व ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. मामले में पीड़ित महिला कौशरी बेगम ने बारह अप्रैल को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार एक वर्ष पूर्व बीबीगंज थाना क्षेत्र के युवक फरहत से महिला की शादी हुई थी. शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे. दहेज के रूप में पचास भरी चांदी, तीन भरी सोना, बाइक व सोफा सेट की मांग की गई. हद तो तब हो गई जब 14 मार्च को ससुराल वालों ने दहेज़ की मांग को लेकर नव विवाहिता महिला को घर से निकाल दिया. कुछ दिन पीड़िता न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची. महिला थाना के मामला दर्ज कर कांड का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










