अगलगी में घर जले, 10 मवेशियों की मौत

Updated:
विज्ञापन
अगलगी में घर जले, 10 मवेशियों की मौत

प्रखंड के जागीर पदमपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 स्टेट टोला गांव में बीती रात्रि आग लग गई. इस आग लगी में छोटे बड़े कुल 10 पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई.

विज्ञापन

दिघलबैंक.प्रखंड के जागीर पदमपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 स्टेट टोला गांव में बीती रात्रि आग लग गई. इस आग लगी में छोटे बड़े कुल 10 पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं इस आगलगी में एक घर जल गया. स्थानीय लोगों की माने तो बीती रात्रि करीब 12:30 बजे खसेबुल रहमान के घर से आज की लपटे उठी और देखते ही देखते आग ने गोहाली घर को अपने आगोश में ले लिया. जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक उसे घर में बांधे एक मवेशी, दो बकरी व 10 मुर्गा /मुर्गी की मौत झूलने से हो गई.हालांकि लोगों के तत्परता के कारण आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन