अग्नि पीड़ितों के बीच गृह निर्माण की सामग्री वितरित

अग्नि पीड़ितों के बीच गृह निर्माण की सामग्री वितरित
पोठिया. प्रखंड की टीपीझाड़ी पंचायत अंतर्गत कारीगांव में बीते दिनों हुई आगलगी की घटना के बाद शुक्रवार को दावते इस्लामी इंडिया के गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन की ओर से एक दर्जन पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री के साथ घर निर्माण के लिए सामानों का वितरण किया गया. दरअसल, 15 मार्च की दोपहर कारीगांव में अचानक आग लग जाने से एक दर्जन से अधिक लोगों के आशियानें जलकर राख हो गए थे. जिसमें लोगों का कच्चा मकान सहित तमाम सामना जलकर राख हो गया था. इस मौके पर गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के सोहेल आलम,आसिफ रब्बानी,मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद नाजिर आलम सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










