इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड स्थित हाथीडुब्बा डायवर्जन पर जलजमाव से बढ़ी मुश्किलें

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

हाथीडुब्बा डायवर्जन पर जलजमाव

Hathidubba Diversion Waterlogging: दिघलबैंक के हाथीडुब्बा डायवर्जन पर बारिश के बाद जलजमाव से आवागमन प्रभावित है. एप्रोच रोड अधूरा होने पर लोगों ने निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है.

विज्ञापन

किशनगंज से गौरव कुमार की रिपोर्ट

Hathidubba Diversion Waterlogging: जिले के दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र तथा नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड स्थित हाथीडुब्बा डायवर्जन पर एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा हो गया है. जलजमाव के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, बाइक चालकों और सवारी वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बारिश के बाद डायवर्जन बना मुसीबत

स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार हो रही बारिश से डायवर्जन पूरी तरह जलमग्न हो गया है. पानी भरे होने के कारण सड़क की स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है.

पुल तैयार, लेकिन एप्रोच रोड अधूरा

ग्रामीणों का कहना है कि हाथीडुब्बा पुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण एप्रोच रोड का कार्य अब तक पूरा नहीं किया गया है. इसी वजह से लोगों को मजबूरी में डायवर्जन से होकर गुजरना पड़ रहा है.

बढ़ सकती है दुर्घटना की आशंका

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द एप्रोच रोड का निर्माण पूरा नहीं किया गया तो लगातार हो रही बारिश के बीच डायवर्जन कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है. लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है.

कई पुलों के एप्रोच का कार्य अब भी अधूरा

जानकारी के अनुसार दिघलबैंक प्रखंड में इंडो-नेपाल सड़क पर हाथीडुब्बा सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर पुल निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. हालांकि कई पुलों पर अब भी एप्रोच रोड का निर्माण लंबित है. लगातार बारिश के कारण इन स्थानों के डायवर्जन पर जलजमाव की समस्या गंभीर होती जा रही है.

यह भी पढ़ें: किशनगंज की डे-मार्केट–ओवरब्रिज सड़क बनी हादसों का गढ़, पानी से भरे गड्ढों में रोज पलट रहे टोटो

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन