किशनगंज समेत सीमांचल में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा

Updated:
विज्ञापन

जारी की गयी रिपोर्ट

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Seemanchal Orange Alert: किशनगंज समेत सीमांचल के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी. अगले 2-3 घंटे आंधी, बारिश, वज्रपात और 50 किमी/घंटा तक तेज हवा चलने की चेतावनी.

विज्ञापन

किशनगंज से गौरव कुमार की रिपोर्ट

Seemanchal Orange Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने शनिवार को किशनगंज समेत सीमांचल के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार अगले दो से तीन घंटे के दौरान मध्यम दर्जे का आंधी-तूफान, वज्रपात और बारिश होने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है. इसे देखते हुए लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है.

किशनगंज के सभी प्रखंड अलर्ट के दायरे में

मौसम विभाग ने किशनगंज जिले के सभी सात प्रखंडों—किशनगंज, कोचाधामन, टेढ़ागाछ, बहादुरगंज, दिघलबैंक, पोठिया और ठाकुरगंज को चेतावनी के दायरे में रखा है. इसके अलावा अररिया, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई और खगड़िया के कई क्षेत्रों में भी खराब मौसम की आशंका जताई गई है.

विज्ञापन

क्लिक करिए और देखिए IMD की रिपोर्ट

लोगों और किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों या सुरक्षित भवनों में रहें. खुले मैदान, पेड़ों, बिजली के खंभों और जलाशयों के आसपास जाने से बचें. किसानों को भी मौसम सामान्य होने तक खेतों में काम नहीं करने की सलाह दी गई है, ताकि वज्रपात और तेज हवा से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

बिजली और यातायात पर भी पड़ सकता है असर

प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है. तेज हवा और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति तथा सड़क यातायात प्रभावित होने की भी संभावना जताई गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन