प्रतिबंध के बावजूद भी गुटखा की बिक्री जारी

Updated at : 01 Jun 2024 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद भी गुटखा की बिक्री जारी

राज्य सरकार ने प्रदेश भर में पान-मसाला और गुटखा की बिक्री पर रोक लगा दी है लेकिन, बिक्री पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है.

विज्ञापन

किशनगंज .राज्य सरकार ने प्रदेश भर में पान-मसाला और गुटखा की बिक्री पर रोक लगा दी है लेकिन, बिक्री पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है. नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर संचालित दुकानों में पान-मसाला और गुटखा की बिक्री पहले की ही तरह जारी है. हालांकि रेट डेढ़ा दुगुना हो गया है. सरकार द्वारा शराबबंदी के बाद अहम कदम उठाते हुए बिहार में अब गुटखा की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है. हालांकि, यह प्रतिबंध अभी एक साल के लिए लगाया गया है. अब गुटखा खाना और बेचना दोनों पर प्रतिबंध लगाया गया है. सरकार का निर्देश है कि गुटखा खाने और बिक्री करते पाए जाने पर जुर्माना के साथ सजा भी मिलेगी. लेकिन, इस प्रतिबंध को लेकर निरोधात्मक कार्रवाई शुरू नहीं हुई है.एक दुकानदार ने बताया कि पहले की तरह आज भी पान-मसाला के माल की डिलीवरी देने पहुंचे सप्लायर से लेने से मना कर दिया. दुकानदार ने कहा कि दुकान में पहले से पड़ा गुटखा खत्म होने के बाद ही दुबारा आर्डर देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन