गुलाबबाग की टीम को कमाती की टीम ने एक विकेट से हराया

प्रखंड मुख्यालय में टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट जहांन अली मस्तान क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को पांचवा लीग मैच आवेश फायर कमाती एवं एसबीसीसी क्रिकेट क्लब गुलाबबाग पूर्णिया के बीच खेला गया.
टेढ़ागाछ.प्रखंड मुख्यालय में टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट जहांन अली मस्तान क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को पांचवा लीग मैच आवेश फायर कमाती एवं एसबीसीसी क्रिकेट क्लब गुलाबबाग पूर्णिया के बीच खेला गया. जिसमें एसबीसीसी क्रिकेट क्लब गुलाबबाग पूर्णिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 204 रन पर ढेर हो गई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आवेश फायर कमाती की टीम 19.4 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. और यह मैच एक विकेट से जीत कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना लिया. इस मैच का मैन ऑफ द मैच शाहबाज आलम को दिया गया जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 रन बनाए एवं गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, वहीं पांचवा लीग मैच में इन्पायरिंग की भूमिका मुस्तकीम आलम एवं अबू बसर, कॉमेंटेटर की भूमिका नाकीर आलम एवं रुबाब आलम ने संभाला, स्कोरर में उमर सिद्दीकी एवं रहबर आलम ने अपना योगदान दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










