लोहागाडा हाट में गणेश पूजा की धूम

गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को बहादुरगंज प्रखंड के लोहगाडा हाट में भगवान गजानन की मूर्ति स्थापित की गई
किशनगंज गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को बहादुरगंज प्रखंड के लोहगाडा हाट में भगवान गजानन की मूर्ति स्थापित की गई. गौरतलब है कि पिछले ढाई दशक से हर साल भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर गणेश पूजा का आयोजन होता रहा है.जिसमें स्थानीय नवयुवक संघ की भूमिका सराहनीय होती है.इस बार भी पूजा स्थल बजरंगबली मंदिर को पूरी तरह सजा दिया गया है.पूजा कमिटी के अध्यक्ष मंजय कुमार साह ने बताया कि बुधवार से शुरू होकर शुक्रवार तक कुल तीन दिनों तक गणेश महोत्सव मनाया जाएगा. इस आयोजन में लोहागड़ा के नव युवक एवं युवक संघ लोहागाड़ा के सभी सदस्य सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










