ePaper

गलगलिया रेलवे स्टेशन सुविधाओं से होगा लैस

Updated at : 20 Dec 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
गलगलिया रेलवे स्टेशन सुविधाओं से होगा लैस

शनिवार को गलगलिया रेलवे स्टेशन पर पार्सल वेन लोडिंग कार्य का शुभारंभ शीघ्र करने के लिये ठोस कदम रहा हैं

विज्ञापन

गलगलिया शनिवार को गलगलिया रेलवे स्टेशन पर पार्सल वेन लोडिंग कार्य का शुभारंभ शीघ्र करने के लिये ठोस कदम रहा हैं. गलगलिया रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान यह जानकारी वाणिज्यिक प्रबंधन निरीक्षक, एनजेपी, एनएफ रेलवे राजदीप बासु ने दी. बैठक में गलगलिया रेलवे यात्री समिति के अध्यक्ष मुन्ना सिंह, उपाध्यक्ष मनोज गिरी, संयोजक गणेश प्रसाद राय, सचिव विवेक चौधरी सहित नेपाल-भारत मैत्री संघ के प्रतिनिधियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा रेलवे अधिकारियों ने भाग लिया. वहीं वाणिज्यिक प्रबंधन निरीक्षक राजदीप बासु ने बताया कि ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के द्वारा गलगलिया रेलवे स्टेशन में पार्सल वेन लोडिंग, रैक पॉइंट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर रेलवे के वरीय अधिकारियों को दिए गए पत्र के आलोक में स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया गया है. बहुत जल्द गलगलिया रेलवे स्टेशन को इन सुविधाओं से लैस किया जाएगा. बैठक के दौरान गलगलिया क्षेत्र में संचालित रीगल रिसोर्सेस स्टार्च कंपनी की ओर से विवेक कुमार, बबलू कुमार, अनमोल बिस्कुट की ओर मनीष मारो, विनय कुमार सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि गलगलिया रेलवे स्टेशन पर रैक पॉइंट एवं पार्सल वेन लोडिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, तो कंपनियों को माल परिवहन में होने वाले अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी. इस अवसर पर नेपाल-भारत मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रदीप रेगमी एवं जिला उद्योग संघ, झापा (नेपाल) के अध्यक्ष यम बहादुर श्रेष्ठ ने जानकारी दी कि आगामी एक माह के भीतर नेपाल सीमा से सटे भद्रपुर में पादप संगरोध केंद्र (प्लांट क्वारंटाइन स्टेशन) की स्थापना हो जाएगी. पंचायत समिति सदस्य मनोज गिरि, पूर्व मुखिया गणेश राय, पूर्व सरपंच सुबोध कुमार सिंह पूर्व उप सरपंच मुरारी साहनी, सुमन मिश्रा, अवधेश नायक, मो. फिरोज, अभिषेक गुप्ता, शोभाकांत पोद्दार भाजपा नेता अरुण सिंह भाजपा जिला प्रवक्ता कौशल किशोर यादव, जीवन चाकी सहित अन्य लोगों ने गलगलिया रेलवे स्टेशन में शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई की मांग की. बैठक में स्टेशन मास्टर केशव चंद्र मंडल, वाणिज्यिक समन्वयक सुजीत रावत, बुकिंग टिकट क्लर्क विशाल कुमार आदि भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन