KISHANGANJ : भारत-नेपाल सीमा पर थाई नागरिक समेत चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
KISHANGANJ : भारत-नेपाल सीमा पर थाई नागरिक समेत चार गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर तीसरे देश के नागरिकों की संदिग्ध आवाजाही को लेकर मिली विशेष खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसएसबी रानीडांगा की 41वीं बटालियन ने बड़ी कार्रवाई की है.

विज्ञापन

गलगलिया, किशनगंज से विवेक चौधरी की रिपोर्ट :

भारत-नेपाल सीमा पर तीसरे देश के नागरिकों की संदिग्ध आवाजाही को लेकर मिली विशेष खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसएसबी रानीडांगा की 41वीं बटालियन ने बड़ी कार्रवाई की है. बीओपी मदनजोत के जवानों ने शनिवार तड़के करीब 5:30 बजे भारत-नेपाल सीमा से सटे रतखोला क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर चार लोगों को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई भारतीय सीमा स्तंभ संख्या 88/08 के समीप, थाना नक्सलबाड़ी अंतर्गत दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) क्षेत्र में की गई. अभियान के दौरान क्विक रिस्पॉन्स टीम ने दो थाई नागरिक, एक नेपाली नागरिक तथा एक भारतीय नागरिक को हिरासत में लिया.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन