आदिवासी टोले में आग लगने से घर जलकर राख, लाखों का संपत्ति जलकर खाक

Updated:
विज्ञापन
आदिवासी टोले में आग लगने से घर जलकर राख, लाखों का संपत्ति जलकर खाक

पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के पड़लाबाड़ी पंचायत अंतर्गत रसियाडांगी आदिवासी टोले में बुधवार की सुबह विद्युत शार्ट-सर्किट से आग लग जाने से एक आदिवासी परिवार का घर राख हो गया

विज्ञापन

पहाड़कट्टा पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के पड़लाबाड़ी पंचायत अंतर्गत रसियाडांगी आदिवासी टोले में बुधवार की सुबह विद्युत शार्ट-सर्किट से आग लग जाने से एक आदिवासी परिवार का घर राख हो गया. अचानक लगी आग से पीड़ित परिवार के घर का सभी कीमती सामान जलकर राख में तब्दील हो गया है. परिजनों ने बताया की आगलगी की इस घटना से सोना एक भर, चांदी के 20 भरी का आभूषण व नगदी 60 हजार रुपए, खाने के सालभर का अनाज, बर्तन, वस्त्र सहित सभी फर्नीचर को आग ने अपने चपेट में ले लिया है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को रसियाडांगी आदिवासी टोला के राम किस्कू का घर अचानक धूं-धूं जलने लगा, परिवार के लोगों ने देखा आग विद्युत तार से लगी है, तो सभी सदस्य घर से सुरक्षित बाहर निकल गए. परिजनों के हो हल्ला के बाद ग्रामीण जुट हुए लेकिन विद्युत शार्ट शर्किट से आग लगाने से किसी ने भी आग के निकट जाकर आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई. पलक झपकते ही राम किस्कू का घर व सभी सामान जलकर स्वाहा हो गया. पीड़ित राम किस्कू के परिवार में कुल छह सदस्य है, जिसमें चार छोटे-छोटे बच्चे व पत्नी शामिल है. घटना से पीड़ित परिवार बेहद चिंतित व परेशान है.

विज्ञापन
Dhiraj Kumar

लेखक के बारे में

By Dhiraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन