ePaper

अग्निशमन विभाग चला रहा जागरूकता अभियान

Updated at : 06 Jan 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग चला रहा जागरूकता अभियान

अग्निशमन विभाग के द्वारा आगलगी की घटना से बचाव को लेकर शहर व प्रखंडों के विभिन्न प्रतिष्ठान में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

किशनगंज.अग्निशमन विभाग के द्वारा आगलगी की घटना से बचाव को लेकर शहर व प्रखंडों के विभिन्न प्रतिष्ठान में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में रविवार व सोमवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया गया. अनुमंडल अग्निक पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें किशनगंज व कोचाधामन प्रखंड में अभियान चलाया गया. कोचाधामन के सोंथा पंचायत के महादेवदिघी ,मना टोली,सिकटी आदि स्थानों में मॉक ड्रिल किया गया. इसके बाद शहर के संस्थानों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगे उपकरण, अग्निक उपकरण का भौतिक सत्यापन किया गया. इसके बाद कर्मियों को आग से बचाव की जानकारी दी गई. अनुमंडल अग्निक पदाधिकारी मदन कुमार ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. यह भी बताया गया कि अगर गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाती है तो धैर्य रखते हुए आग पर काबू पाया जा सकता है. साथ ही अन्य जानकारियां दी गई. यह भी बताया गया कि अगर अगलगी की घटना हो जाये तो तत्काल क्या करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन