इंदौर में इवी चार्जिंग से लगी आग, आठ की मौत

Updated at : 18 Mar 2026 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
इंदौर में इवी चार्जिंग से लगी आग, आठ की मौत

इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के सुबह करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गया. एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में लगी थी

विज्ञापन

-मृतक में किशनगंज के एक ही परिवार के 6 लोग शामिल

-बिजली बंद होने से घर का इलेक्ट्रॉनिक लॉक नहीं खुला

प्रतिनिधि, किशनगंज इंदौर के बंगाली चौराहे के समीप ग्रेटर बृजेश्वर कॉलनी में घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान बुधवार की अहले सुबह आग लग गयी. जिसमें 8 लोगों की मौत हो गयी. जिसमें किशनगंज के धर्मशाला रोड निवासी विजय सेठिया के परिवार के 6 लोग शामिल है. बताया जा रहा है कि इसमें हुए शॉर्ट सर्किंट से ही घर में आग लगी. बिजली बंद होने से घर का इलेक्ट्रॉनिक लॉक नहीं खुला और घर के अंदर सो रहे लोग वाहर नहीं निकल सके. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गयी है. मिली जानकारी के अनुसार इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के सुबह करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गया. एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में लगी थी, तभी उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई. देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें 8 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इनकी पहचान किशनगंज निवासी विजय सेठिया 65 वर्ष, छोटू सेठिया 22 वर्ष, सुमन 60 वर्ष, मनोज 65 वर्ष, सिमरन 30 वर्ष, राशि सेठिया 12 वर्ष, टीनू 35 वर्ष शामिल है. पुलिस के अनुसार कार में लगी आग तेजी से घर तक फैल गई. घर के अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने के बाद सिलेंडर फटने लगे, जिससे पूरा इलाका दहल गया. धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया. अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. घटना की खबर सुनते ही किशनगंज में परिवार के अन्य सदस्य शोक में डूब गये. खबर सुनने के बाद परिवार के रिश्तेदार, दोस्त व स्थानीय लोग शोकाकुल के घर पहुंचने लगे. आनन फानन में परिवार के सदस्य इंदौर जाने के लिए पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट चले गये, जहां से वे इंदौर देर रात पहुंचेंगे. घर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार परिवार के लोगों में एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है जिन्हें देखने के लिए परिवार के अन्य सदस्य मध्य प्रदेश के इंदौर गये थे और इसी दौरान यह दुखद हादसा घटित हो गया. हर कोई घटना की सुनने के बाद स्तब्ध था.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन