मेले के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत, प्रशासन ने लगायी रोक

Updated at : 19 Mar 2026 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
मेले के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत, प्रशासन ने लगायी रोक

मेले के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत, प्रशासन ने लगायी रोक

विज्ञापन

जदयू नेता ने पैतृक जमीन पर जबरन मेला लगाने व वसूली का लगाया आरोप, सदर एसडीओ ने दिए जांच के आदेश

अलौली. प्रखंड क्षेत्र के रामपुर अलौली (छर्रापट्टी) स्थित प्राचीन चैती दुर्गा मंदिर परिसर में मेले के दौरान दुकानदारों व झूलों के नाम पर कथित अवैध वसूली की शिकायत पर प्रशासन हरकत में आ गया है. जदयू के बखरी विधानसभा प्रभारी अजय मंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी को दिए आवेदन में गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि उनकी पैतृक जमीन पर बिना अनुमति के जबरन मेला लगाया जा रहा है और बड़े झूले, ड्रेगन व अन्य मनोरंजन साधनों के नाम पर दुकानदारों से अवैध वसूली की जा रही है.

स्वामित्व विवाद के बीच मेला आयोजन पर सवाल

अजय मंडल ने दावा किया कि संबंधित जमीन उनके दादा के नाम पर दर्ज है. वर्तमान में इस पर स्वामित्व को लेकर न्यायालय में ”टाइटल सूट” लंबित है. उन्होंने आरोप लगाया कि नियमों का उल्लंघन करते हुए यहां बलपूर्वक दुकानें लगवायी जाती हैं, जिससे हर साल 10 से 15 लाख रुपये तक की अवैध कमाई की जाती है. साथ ही, मंदिर परिसर पर भी अवैध कब्जे की बात कही गयी है. बताया गया कि यह प्राचीन मंदिर बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना में निबंधित है और गैरमजरुआ खास जमीन पर स्थित है.

दबंगई व अवैध कब्जे का आरोप

शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति विशेष पर निशाना साधते हुए उसे दबंग प्रवृत्ति का बताया और कहा कि उसके खिलाफ अलौली थाना में पूर्व से कई मामले दर्ज हैं. आवेदन में कहा गया कि मंदिर से सटी इस विवादित जमीन पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीओ ने त्वरित कार्रवाई की है.

एसडीओ ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

सदर एसडीओ ने अंचल अधिकारी (सीओ), अलौली को स्पष्ट आदेश दिया है कि बिना प्रशासनिक अनुमति के किसी भी प्रकार का मेला आयोजित नहीं होने दिया जाए. साथ ही, विवादित जमीन पर शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. इस प्रशासनिक सख्ती के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन