किशनगंज के बाजारों में रौनक बढ़ी, सेवइयों और इत्र की खुशबू से महकी दुकानें

Updated at : 19 Mar 2026 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
किशनगंज के बाजारों में रौनक बढ़ी, सेवइयों और इत्र की खुशबू से महकी दुकानें

ईद की मिठास यानी सेवइयों के बिना यह त्योहार अधूरा है. इस बार किशनगंज के बाजार में विभिन्न प्रकार की सेवइयों से पटे पड़े हैं.

विज्ञापन

किशनगंज इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-फितर अब बस एक कदम दूर है. ईद पर्व में केवल एक दिन शेष रहने के कारण किशनगंज के बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल देखी जा रही है. सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे शहर के व्यापारियो में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है. ईद की मिठास यानी सेवइयों के बिना यह त्योहार अधूरा है. इस बार किशनगंज के बाजार में विभिन्न प्रकार की सेवइयों से पटे पड़े हैं. दुकानदारों का कहना है कि इस साल ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह है. पिछले वर्षों की तुलना में इस बार सेवई की बिक्री काफी ज्यादा हो रही है. खासकर लच्छा और बनारसी सेवई की डिमांड सबसे अधिक है. दुकानदारों के चेहरे भी बढ़ती बिक्री को देख कर खिले हुए हैं. त्योहार को लेकर शहर के कपड़ा दुकानों, जूता चप्पल की दुकानों और श्रृंगार प्रसाधनों के दुकाने पर पैर रखने की जगह नहीं है. खासकर युवा और बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. युवाओं के बीच लखनवी कुर्ते और नई डिजाइन की टोपियों का क्रेज है. रमजान के आखिरी दिनों में इत्र की मांग भी काफी बढ़ गई है. लोग अलग-अलग खुशबुओं वाले इत्र की जमकर खरीदारी कर रहे हैं. किशनगंज के स्थानीय प्रशासन ने भी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि लोग सुकून से अपनी खरीदारी पूरी कर सकें.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन