ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Updated at : 19 Mar 2026 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है और वे बिना पोस्टमार्टम के ही शव को अपने साथ ले जाना चाहते हैं.

विज्ञापन

किशनगंज टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के फुलबरिया गांव निवासी सुख लाल हरिजन (लगभग 65 वर्ष) की बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे कटिहार–सिलीगुड़ी इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. यह हादसा रामपुर रेतुआ नदी पर बने रेलवे पुल के समीप स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह के समय जब ट्रेन अपने निर्धारित समय पर गुजर रही थी, उसी दौरान किसी कारणवश सुख लाल हरिजन रेलवे ट्रैक के करीब पहुंच गए. इससे पहले कि वे खुद को संभाल पाते, तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी. सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की. मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई. घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर बिलख-बिलख कर रोने लगे. बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है और वे बिना पोस्टमार्टम के ही शव को अपने साथ ले जाना चाहते हैं. पुलिस द्वारा उन्हें कानूनी प्रक्रिया के बारे में समझाया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है. स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से ओवरब्रिज और ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन