ePaper

मतदाताओं को घेर कर मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 12 Nov 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाताओं को घेर कर मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

पौआखाली के मीरभिट्ठा गांव निवासी मरगूब आलम के पुत्र गुलशद के विरुद्ध मंगलवार के दिन मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है

विज्ञापन

पौआखाली पौआखाली के मीरभिट्ठा गांव निवासी मरगूब आलम के पुत्र गुलशद के विरुद्ध मंगलवार के दिन मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है. संख्या 173 पर मतदान करने जा रहे शहबानी उसके पति असद, ससुर और सास को हुजूम के साथ घेरकर मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित शहबानी बेगम ने इस मामले में आवेदन देकर गुलशाद के विरुद्ध शिकायत की है कि वे उनके पति सास ससुर गांव के ही बूथ संख्या 173 में मतदान करने जा रहे थे कि उसी दौरान रास्ते में गुलशाद जो पीड़िता का सगा भाई है उन्होंने भीड़ इकट्ठा कर उनलोगों के साथ मारपीट की और मतदान करने से रोक दिया. थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि पीड़ित लोगों को पुलिस प्रोटेक्शन के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचाया गया और सुरक्षित मतदान करवाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला घरेलू मामले से जुड़ा है हालांकि पीड़िता के आवेदन पर आरोपित गुलशाद के विरुद्ध भीड़ इकट्ठा कर मारपीट करने और दंगा का मामला दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन