ePaper

बहु के साथ छेड़खानी के आरोप में ससुर गिरफ्तार

Updated at : 22 Mar 2025 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
बहु के साथ छेड़खानी के आरोप में ससुर गिरफ्तार

बहु के साथ छेड़खानी के आरोप में ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन

किशनगंज. बहू के साथ छेड़खानी के आरोप में महिला थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम को ससुर को गिरफ्तार किया है. आरोपित आजाद अंसारी मोतीबाग का रहने वाला है. महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि आरोपित पिछले पांच माह से फरार चल रहा था. सूचना पर कार्रवाई की गयी. मामले में छह माह पूर्व महिला थाने में पीड़िता महिला ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उसका का निकाह शहर के एक युवक से हुआ था. निकाह के कुछ दिन बाद ही आरोपित युवक व उसके परिजन महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे. इसी बीच उसके ससुर ने महिला को घर में अकेला पाकर छेड़खानी करने लगा था. मामले में महिला थाने में दुष्कर्म, दहेज अधिनियम व चाइल्ड मैरेज एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी. पकड़ाये आरोपित को मेडिकल जांच के लिए शनिवार को सदर अस्पताल ले जाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन