ePaper

किसान की बेटी पल्लवी बनी सीआइएसएफ में कांस्टेबल, लोगों ने दी बधाई

Updated at : 14 Dec 2024 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
किसान की बेटी पल्लवी बनी सीआइएसएफ में कांस्टेबल, लोगों ने दी बधाई

ठाकुरगंज के एक किसान की बेटी के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में चुने जाने की खबर से गांव में जश्न का माहौल है.

विज्ञापन

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज के एक किसान की बेटी के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में चुने जाने की खबर से गांव में जश्न का माहौल है. किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के पटेश्वरी पंचायत के भोलाभिट्ठा के गांव के सामान्य किसान उमेदी साह व आंगनबाड़ी सेविका कलावती देवी की बेटी पल्लवी का चयन सीआईएसएफ में हुआ है. पल्लवी ने कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा आयोजित परीक्षा में कांस्टेबल के रूप में चयनित हुई. क्योंकि वह अपने परिवार से स्नातक होने वाली पहली पीढ़ी है. और तो और पल्लवी इस पद पर चयनित होने वाली प्रखंड की पहली छात्रा बनी है. आंगनबाड़ी सेविका की पुत्री पल्लवी की राह आसान नहीं थी. पल्लवी कुमारी के पिता किसान उमेदी साह ने बताया कि पल्लवी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरकारी स्कूल से की. अपने ही गांव मध्य विद्यालय भोलाभिट्ठा में आठवीं तक की पढ़ाई करने के बाद प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय ठाकुरगंज से वर्ष 2019 को मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की और एमएच आजाद हुसैन नेशनल कॉलेज, ठाकुरगंज से आईकॉम के बाद बीकॉम पार्ट थ्री में अध्ययनरत हैं. पल्लवी ने शुरू से ही देश सेवा करने का सपना देखा था, जिसको उसने पूरा कर दिखाया है. पल्लवी कुमारी के पिता ने कहा की उन्हें अपनी बेटी को उसकी पसंद का करियर चुनने से कभी नहीं रोका. उन्होंने उसे अपनी पढ़ाई पूरी करने और सुरक्षित भविष्य के लिए सफल होने के लिए प्रोत्साहित किया. बचपन से मेघावी छात्रा रहीं हैं, इसी दौरान प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी और पहले ही प्रयास में यह सफलता अर्जित की है. वही पल्लवी कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है. पल्लवी के सीआईएसएफ में चयन होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है एवं पूरे गांव में जश्न मनाया जा रहा है. वहीं पल्लवी के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन