फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को फसल बीमा व किसान सम्मान निधि का मिलेगा लाभ: डीएम

Updated at : 18 Jan 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को फसल बीमा व किसान सम्मान निधि का मिलेगा लाभ: डीएम

किशनगंज प्रखंड के बेलवा पंचयात सहित कई पंचयातों में किशनगंज डीएम विशाल राज ने फार्मर रजिस्ट्री व ई-केवाईसी सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया

विज्ञापन

किशनगंज किशनगंज प्रखंड के बेलवा पंचयात सहित कई पंचयातों में किशनगंज डीएम विशाल राज ने फार्मर रजिस्ट्री व ई-केवाईसी सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया. बेलवा पंचयात में लगे शिविर में किसानों की उपस्थिति के दौरान प्रत्यक्ष ई-केवाईसी एवं किसान रजिस्ट्रेशन भी करवाया. डीएम ने सभी कार्यरत कर्मियों को निर्देश दिया कि किसान रजिस्ट्रेशन का कार्य जोरों शोर से करें ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके. डीएम ने अधिकारियों को अत्यधिक शिविर के माध्यम से कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ, कृषि अनुदान, फसल बीमा, किसान सम्मान निधि सहित अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी. इसके लिए शिविर लगाकर किसानों को रजिस्ट्रेशन व ई-केवाईसी के साथ-साथ योजना की जानकारी दी जा रही है. मौके पर किशनगंज सीओ राहुल कुमार, बेलवा मुखिया तैबुर रहमान सहित दर्जनों किसान एवं कर्मी मौजूद थे. वहीं पंचयात में मौजूद ग्रामीणों ने बेलवा पंचयात के पीएचसी एवं बेलवा बाजार में लगे दोनों हाई मास्ट लाइट महीनों से नहीं जलने एवं सोभा की वस्तु बने रहने की भी शिकायत की. शिकायत सुनकर डीएम विसाल राज ने मौके पर मौजूद अधिकारी से दोनों ही लाइटों की जानकारी देने को कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन