अपनी 10 सूत्री मांगों को ले कार्यपालक सहायकों ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

जिला प्रशासन के अंतर्गत कार्यरत सभी कार्यपालक सहायकों ने आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार की नीतियों के विरोध में काला बिल्ला लगाकर कार्य किया.
किशनगंज. जिला प्रशासन के अंतर्गत कार्यरत सभी कार्यपालक सहायकों ने आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार की नीतियों के विरोध में काला बिल्ला लगाकर कार्य किया. यह विरोध प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और कार्यालयीन कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई. सहायकों का कहना है कि वे लंबे समय से वेतन वृद्धि, पदोन्नति तथा बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग करते आ रहे हैं, किंतु सरकार द्वारा अब तक उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. उनका मानना है कि कार्यपालक सहायकों की भूमिका प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, इसलिए उन्हें सम्मानजनक वेतनमान और समय पर पदोन्नति का अधिकार मिलना चाहिए. इसका मुख्य उद्देश्य कार्यपालक सहायकों की 10 सूत्री मांगों को लेकर किया गया, जिसमें मुख्य रूप से वेतनमान में वृद्धि, स्थायीकरण, अंतर जिला स्थानांतरण सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं. सहायकों ने यह भी कहा कि वे अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं. काला बिल्ला लगाकर विरोध करना इसी श्रृंखला की एक कड़ी है, जिससे वे सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकृष्ट करना चाहते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र पहल नहीं की गई तो वे आंदोलन को और व्यापक बनाने के लिए बाध्य होंगे. बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ, जिला इकाई किशनगंज के जिला अध्यक्ष – श्री दीपक कुमार झा, कोषाध्यक्ष- ईकरामूल हक़, गौरव कुमार, सुमित कुमार, मोमिन अख़्तर, रवि रंजन, अर्जुन पासवान एवं अन्य कार्यपालक सहायक आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




