जनता दरबार में तीन मामलों का निष्पादन

किशनगंज सदर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है.
किशनगंज. किशनगंज सदर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है. इसी कड़ी में जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए किशनगंज थाना परिसर में भी जनता दरबार लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी जमीन संबंधित विवादों को सुलझाने थाना पहुंच रहे थे और फरियादियों की अच्छी खासी भीड़ जुटी हुई थी. मिली जानकारी के अनुसार जनता दरबार मे तेरह मामले आए जिसमें तीन मामले का निष्पादन हुआ. वहीं दूसरे पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण दस मामले लंबित रह गए हैं. कुछ नए और लंबित पुराने मामले में सुनवायी की अगली तिथि दी गई. इस दौरान कई चर्चित मामलों में भी सुनवाई हुई. सीओ राहुल कुमार व थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन के नेतृत्व में कर्मचारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. जनता दरबार में थाना क्षेत्र के दूर दराज से लोग पहुंच रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










