ePaper

अधिकारियों व कर्मियों को ईवीएम-वीवीपैट की मिली ट्रेनिंग,निर्वाचन प्रक्रिया के बारे दी जानकारी

Updated at : 14 Oct 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकारियों व कर्मियों को ईवीएम-वीवीपैट की मिली ट्रेनिंग,निर्वाचन प्रक्रिया के बारे दी जानकारी

जिला निर्वाचन प्रशासन की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन(ईवीएम) और वोटर वेरिफिकेशन पेपर ऑडिट ट्रोल(वीवीपेट) संचालन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

किशनगंज.जिले में चुनावी तैयारी चल रही है. पीठासीन पदाधिकारी व मतदान अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है. जिला निर्वाचन प्रशासन की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन(ईवीएम) और वोटर वेरिफिकेशन पेपर ऑडिट ट्रोल(वीवीपेट) संचालन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गयी.

मंगलवार को आयोजित प्रशिक्षण सत्रों में मारवाड़ी कॉलेज में पीठासीन पदाधिकारियों को तथा अन्य सभी प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रथम मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों को यह निर्देश दिया गया कि वे प्रशिक्षणार्थियों को ईवीएम एवं वीवी पैट संचालन का व्यवहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करें, जिससे मतदान प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके.

प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र एवं ईवीएम मॉक ड्रिल प्रमाण-पत्र भरवाए जा रहे हैं. प्रशिक्षण समाप्ति के पश्चात भरे हुए प्रमाण-पत्रों को प्रशिक्षण कोषांग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को सुपुर्द किया जा रहा है. साथ ही, सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, मास्टर ट्रेनरों एवं कर्मियों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने निर्धारित प्रशिक्षण तिथि एवं स्थल पर समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा प्रशिक्षण कार्य को अनुशासित एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न करें.

आज इन स्थलों पर होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

– बालिका उच्च विद्यालय, किशनगंज

– इंटर उच्च विद्यालय, किशनगंज

– उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पुराना खगड़ा

– मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज

– नेशनल हाई स्कूल, किशनगंज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन