युवा उत्सव के दिन चिकित्सा सुविधा हो सुनिश्चित: डीएम

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 का आयोजन सम्राट अशोक भवन, खगड़ा में 5 दिसंबर को
-जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 का आयोजन सम्राट अशोक भवन, खगड़ा में 5 दिसंबर कोकिशनगंज जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 के आयोजन के संबंध में डीएम विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में बैठक आयोजित की गई. जिले के युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं उनकी रचनात्मक क्षमता को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन पांच दिसंबर को सम्राट अशोक भवन, खगड़ा में होगा. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं में सांस्कृतिक चेतना, नवाचार, सृजनशीलता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त बनाना है, ताकि वे जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें.
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दिन चिकित्सा सुविधा हर स्तर पर सुनिश्चित रहे. इसके लिए चिकित्सा दल की अविलंब प्रतिनियुक्ति तथा आवश्यक चिकित्सा सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया. प्रतिभागियों एवं आगंतुकों की सुविधा के मद्देनजर डीएम ने यातायात दस्ता प्रतिनियुक्त किए जाने का भी निर्देश दिया, ताकि आयोजन स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू एवं नियंत्रित बनी रहे. युवा उत्सव के सफल आयोजन हेतु समग्र कार्ययोजना तैयार कर जल्द ही जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव तथा तत्पश्चात राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025–26 में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा.आवेदन की प्रक्रिया (ऑफलाइन)
कल्चरल ट्रैक को ले आवेदन समाहरणालय, किशनगंज स्थित सामान्य शाखा में निर्धारित आवेदन प्रपत्र के साथ 30 नवबंर (अपराह्न तक) तक जमा करना अनिवार्य है.इनोवेशन ट्रैक :
आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी. इच्छुक युवा https://forms.gle/nbP3ZKUHk9NYNtHX7 लिंक पर अपनी प्रविष्टि दर्ज करें. आवेदन के साथ परियोजना का विवरण, उद्देश्य, समस्या विश्लेषण, समाधान, संभावित प्रभाव एवं उपयोगिता का उल्लेख अनिवार्य है. चयनित अभ्यर्थियों को आयोजन के दौरान मॉडल प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा.युवा उत्सव का सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व
जिला स्तरीय युवा उत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सृजनात्मक अभिव्यक्ति एवं सामाजिक जागरूकता विकसित करने वाला एक व्यापक मंच है. यह आयोजन सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण, नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक चेतना के सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.महत्वपूर्ण तिथियां
कल्चरल ट्रैक हेतु आवेदन की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2025 (अपराह्न तक)इनोवेशन ट्रैक हेतु आवेदन: ऑनलाइन माध्यम सेयुवा उत्सव का आयोजन: 5 दिसंबर 2025डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




