ePaper

परीक्षा केंद्रों की प्रभावी मॉनिटरिंग करें सुनिश्चित : डीएम

Updated at : 15 Jan 2026 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों की प्रभावी मॉनिटरिंग करें सुनिश्चित : डीएम

पुलिस अवर निरीक्षक पद पर नियुक्ति के लिए परीक्षा के कदाचार-मुक्त आयोजन को लेकर समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में ब्रीफिंग आयोजित की गई

विज्ञापन

पुलिस अवर निरीक्षक की नियुक्ति होने वाले परीक्षा को लेकर बैठक किशनगंज पुलिस अवर निरीक्षक पद पर नियुक्ति के लिए परीक्षा के कदाचार-मुक्त आयोजन को लेकर समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में ब्रीफिंग आयोजित की गई. परीक्षा 18 जनवरी एवं 21 जनवरी को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी. प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:30 बजे से 04:30 बजे तक निर्धारित है. इस परीक्षा में किशनगंज जिला अंतर्गत लगभग 8000 परीक्षार्थी भाग लेंगे. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए. जिला मुख्यालय में कुल तीन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी. ब्रीफिंग में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्वाध् विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला दंडाधिकारी/महिला बल तथा पुरुष परीक्षार्थियों की तलाशी पुरुष दंडाधिकारी/पुरुष बल द्वारा सुनिश्चित की जाएगी. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हाल के वर्षों में जिले में आयोजित अधिकांश परीक्षाएं कदाचार-मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई हैं . सभी पदाधिकारी नए सिरे से पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माफिया, संगठित गिरोह एवं असामाजिक तत्व प्रश्नपत्र लीक करने का प्रयास करते रहते हैं, इसलिए किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए. यातायात के कारण किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो. परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में भीड़, फोटोस्टेट दुकान, इंटरनेट कैफे एवं अन्य दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा, अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार पंकज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, वरीय उपसमाहर्ता सुनीता कुमारी, वरीय उपसमाहर्ता ब्रजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्वेतम दीक्षित सहित पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन