ePaper

टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय परिसर में रोजगार मेला आज

Updated at : 18 Dec 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय परिसर में रोजगार मेला आज

जीविका के माध्यम से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत गुरुवार को टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा

विज्ञापन

किशनगंज जीविका के माध्यम से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत गुरुवार को टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा. टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक इस रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा. जीविका के माध्यम से आयोजित इस रोजगार सह स्वरोजगार मेला में 18 से 35 वर्ष के युवा पंजीयन करा सकते है. मेला में पंजीकृत युवाओं को नियुक्ति प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चयनित किया जाएगा. साथ ही युवा, जिला ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में भी पंजीयन करा सकते है. मेला में अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा ऑन द स्पॉट नियुक्ति पत्र भी वितरित किया जाएगा. रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में अधिक से अधिक युवा भाग ले, इसके लिए घूम कर कौशल रथ के माध्यम से युवाओं को जानकारी दी गई. साथ ही जीविका के सामुदायिक संगठनों की बैठकों में चर्चा कर जीविका दीदियों के माध्यम से युवाओं को जानकारी दी गई. मेला में भाग लेने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी युवाओ तक जानकारी दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन