ePaper

गंभीर मामलों को प्राथमिकता के साथ करें निष्पादित: एसपी

Updated at : 17 Nov 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
गंभीर मामलों को प्राथमिकता के साथ करें निष्पादित: एसपी

केस के अनुसंधानकर्ता को अनुसंधान के दौरान स्थल पर जाने का एसपी ने दिया निर्देश

विज्ञापन

केस के अनुसंधानकर्ता को अनुसंधान के दौरान स्थल पर जाने का एसपी ने दिया निर्देश किशनगंज एसपी सागर कुमार ने सोमवार को सदर थाने का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी श्री कुमार ने कांडों की समीक्षा के साथ-साथ थाना की साफ सफाई, आंगतुकों के पहुंचने को लेकर व्यवस्था आदि का जायजा लिया. एसपी सबसे पहले सदर थाना पहुंचे और वहां विशेष रूप से कांडों का निरीक्षण किया. एसपी ने पूरे थाना परिसर का जायजा लिया. उन्होंने थाना की संचिकाओं की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. साथ ही विभिन्न कांडों की भी समीक्षा की. उन्होंने लंबित कांडो के समय पर निष्पादन का निर्देश दिया. गम्भीर मामलों में दर्ज हुए कांडो को प्राथमिकता लेते हुए निष्पादन का निर्देश दिया. इसके बाद एसपी ने थाने के पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिया. वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया. एसपी ने युवा पुलिस पदाधिकारियों को विशेष रूप से दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि केस के अनुसंधानकर्ता अनुसंधान के दौरान स्थल पर अवश्य जाएं ताकि निर्दोष न फंसे और दोषियों को सजा दिलायी जा सके. साथ ही यह भी निर्देश दिया की बिना कारण कांडो को लंबित न रखे ताकि समय पर आरोपपत्र न्यायालय में समर्पित हो सके. इससे संबंधित कांड के आरोपी को सजा दिलवायी जा सके. निरीक्षण के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर राजा,सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन, अवर निरीक्षक मन्नू कुमारी, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक शंख राज कर्ण, धीरज कुमार, स्वाति पटेल आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन